
हरियाणा में ब्लैक फंगस के मामले 600 पार, सिविल अस्पतालों में नहीं हैं इलाज के प्रबंध
AajTak
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के मुताबिक इनमें से कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें ना तो स्टेरॉयड दिया गया और जिन्हें करोना भी नहीं हुआ. लेकिन इसके बावजूद उन्हें ब्लैक फंगस ने अपनी पकड़ में ले लिया. इन तमाम बातों पर मेडिकल एक्सपर्ट को रिसर्च करने के लिए कहा गया है.
हरियाणा में पड़ोसी राज्य पंजाब की तुलना में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और पंजाब से 3 गुना मरीज अब तक हरियाणा में सामने आ चुके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में अभी 623 ब्लैक फंगस के एक्टिव मरीज हैं और उनका इलाज चल रहा है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के मुताबिक इनमें से कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें ना तो स्टेरॉयड दिया गया और जिन्हें करोना भी नहीं हुआ. लेकिन इसके बावजूद उन्हें ब्लैक फंगस ने अपनी पकड़ में ले लिया. इन तमाम बातों पर मेडिकल एक्सपर्ट को रिसर्च करने के लिए कहा गया है. अनिल विज के मुताबिक ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए लगाए जाने वाले इंजेक्शन की भारी कमी है और केंद्र सरकार से भी हरियाणा सरकार ने इंजेक्शन मांगे हैं. साथ ही ग्लोबल टेंडर निकाल कर भी ब्लैक फंगस के इंजेक्शन खरीदे जा रहे हैं. वहीं हरियाणा के हर जिले में जो सिविल अस्पताल बनाए गए हैं वो ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर सिवाय सफेद हाथी के कुछ भी नहीं हैं. ब्लैक फंगस के मरीजों को इलाज के लिए नजदीक के दूसरे जिलों में बने मेडिकल कॉलेजों में ही जाना पड़ता है. क्योंकि हरियाणा सरकार की और से मेडिकल कॉलेजों में ही ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है और हर मेडिकल कॉलेज में 75 बेड का एक वॉर्ड बनाया गया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







