
हरियाणा: महिला सब इंस्पेक्टर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोर्ट में की गई पेश
AajTak
भिवानी में एक महिला सब इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि पीड़ित महिला से काम करने के बदले उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई थी. महिला के शिकायत के बाद भिवानी और हिसार विजिलेंस की संयुक्त टीम ने महिला सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
हरियाणा में भिवानी और हिसार विजिलेंस की संयुक्त टीम ने महिला सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम कोर्ट में पेशी के लिए ले गई. बताया जा रहा है कि एक महिला का केस चल रहा था. उसमें कुछ पैसे की रिकवरी करनी थी.
मामला भिवानी के बवानीखेड़ी पुलिस थाने का है. यहां तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) मुन्नी देवी पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, इस थाने में एक महिला का केस चल रहा था. इसमें कुछ पैसे की रिकवरी करनी थी. आरोप है कि इसी रिकवरी के बदले में जांच अधिकारी और सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी ने पांच हजार रुपये की मांग की.
हिसार और भिवानी विजिलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई
इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने इसकी शिकायत हिसार विजिलेंस टीम से की. महिला की शिकायत पर हिसार और भिवानी विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को भिवानी लघु सचिवालय के पास पांच हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा.
बताया जा रहा है कि मामला पुलिस से जुड़ा होने के चलते विजिलेंस टीम काफी समय तक पशोपेश में दिखाई दी. महिला सब इंस्पेक्टर को दबोचने के करीब तीन घंटे बाद विजिलेंस टीम के अधिकारी मीडिया के सामने आए और मामले की पूरी जानकारी दी.
सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार- विजिलेंस इंस्पेक्टर मामले में विजिलेंस इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया, "बवानीखेड़ा पुलिस थाने में रिकवरी के मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. इस पर हिसार और भिवानी विजिलेंस ने संयुक्त कार्रवाई की. साथ ही सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फिलहाल, आरोपी सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी."

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










