
हरियाणा: भैंसे के सीमन से तैयार हुआ था यह बछड़ा, धूमधाम से मना बर्थडे
AajTak
हिसार में धूमधाम के साथ भैंस के बछड़े का जन्मदिन मनाया गया. पिछले 6 सालों से बछड़े का जन्मदिन मनाया जा रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि हिसार गौरव क्लोन नाम का बछड़ा (झोटा) बेहद ही उम्दा नस्ल का है. इसे भैंसे के सीमन से तैयार किया गया है.
हरियाणा के हिसार में धूमधाम के साथ भैंस के बछड़े का जन्मदिन मनाया गया. पिछले 6 सालों से बछड़े का जन्मदिन मनाया जा रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि हिसार गौरव क्लोन नाम का बछड़ा (झोटा) बेहद ही उम्दा नस्ल का है. यह 910 किलो का है जो काफी हेल्दी है. हिसार भैंस अनुंसधान केद्र के क्लोनिंग प्रभारी डॉक्टर पीएस यादव ने बताया कि गौरव क्लोन बछड़ा (झोटा) का जन्मदिन हर साल मनाया जाता है. शोधार्थियों ने हिसार गौरव यानी क्लोन मुर्राह झोटा के सीमन से एक या दो नहीं बल्कि 25 भैंस-झोटे (मेल-फीमेल) तैयार कर किए हैं. इनका नाम हिसार गौरव रखा गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









