
हरियाणा: बजट सत्र आज से, अविश्वास प्रस्ताव पर नजर, क्या बढ़ेगी खट्टर सरकार की मुश्किल?
AajTak
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो कि हंगामेदार हो सकता है. दरअसल, कांग्रेस इस सत्र में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी.
कृषि कानून, किसान आंदोलन को लेकर निशाने पर रही हरियाणा की मनोहर खट्टर सरकार के सामने आज से बड़ी चुनौती पेश होने जा रही है. राज्य की विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो कि हंगामेदार हो सकता है. दरअसल, कांग्रेस इस सत्र में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. ये विधानसभा का बजट सत्र है, हालांकि बजट 10 मार्च को पेश किया जाना है. इस सत्र में हरियाणा सरकार एंटी कन्वर्जन बिल भी ला सकती है, जिसपर सभी की निगाहें हैं. इस बिल को यूपी में लव जिहाद के खिलाफ लाए गए बिल से जोड़ा जा रहा है. क्या है हरियाणा का नंबर गेम? अगर खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है, तो क्या वह विधानसभा में टिक पाएगी. इसके लिए नंबर गेम पर नज़र डालें... हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से दो सीटें खाली है. • 40 बीजेपी • 10 जेजेपी • 30 कांग्रेस • सात निर्दलीय • 1 हरियाणा लोकहित पार्टी नंबर गेम के हिसाब से खट्टर सरकार को 45 विधायकों का समर्थन जुटाना होगा. बीजेपी-जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बनी सरकार के पास 55 विधायकों का समर्थन हासिल था, हालांकि, 8 MLA सरकार से अपनी नाराजगी जता चुके हैं. JJP के 6 विधायक कृषि कानून के खिलाफ हैं और समर्थन दे रहे दो निर्दलीय विधायक भी अब उसका साथ छोड़ चुके हैं. इस तरह से 8 विधायक सरकार के खिलाफ हो गए हैं, जिसके बाद खट्टर सरकार के समर्थन में फिलहाल 47 की संख्या हो रही है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







