
हरियाणा: पौधे लगाने पर छात्रों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स, CM खट्टर ने किया ऐलान
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के उन छात्रों को अतिरिक्त अंक यानी एक्स्ट्रा मार्क्स (Extra Marks) दिए जाएंगे जो पौधे लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने छात्रों के नंबरों को लेकर नई नीति का ऐलान किया है. सीएम खट्टर ने कहा कि कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के उन छात्रों को अतिरिक्त अंक यानी एक्स्ट्रा मार्क्स (Extra Marks) दिए जाएंगे जो पौधे लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे. मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि फाइनल एग्जाम में कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स का यह प्रावधान राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके प्रारूप पर जल्द ही काम किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने पंचकूला जिले में मोरनी पहाड़ियों में स्थित 'नेचर कैंप' थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम दृश्य के बीच एक पंचकर्म स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












