
हरियाणा: पंचकुला में CM फ्लाइंग स्क्वॉड की छापेमारी, अफीम की खेती करने वाले शख्स के खिलाफ एक्शन
AajTak
पंचकुला के मोरनी में CM फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापेमारी की. इस दौरान टीम को धतूरा (अफीम) के एक हजार के करीब पौधे मिले. यह खेती कमल नाम के शख्स ने की थी. आरोपी कमल हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर है. इस मामले में पंचकुला पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के पंचकुला के मोरनी में CM फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापेमारी की है. मोरनी में CM फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम को धतूरा (अफीम) के एक हजार के करीब पौधे मिले. अफीम की यह खेती पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी.
जानकारी के मुताबिक अफीम की खेती कमल नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी. कमल नाम का व्यक्ति हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर के पद पर नियुक्त है. पंचकुला पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
धरने के खिलाफ एक्शन
इससे पहले बीते शनिवार को पंचकुला पुलिस ने तीन दिनों से ई टेंडरिंग को लेकर हाउसिंग बोर्ड बॉर्डर पर धरने पर बैठे सरपंचों को उठाया था. हरियाणा के सरपंच पिछले तीन दिन से ई टेंडरिंग को लेकर धरने पर बैठे थे. हाई कोर्ट ने रात दस बजे तक रोड खाली करने के आदेश जारी किए थे. इसके बाद पंचकुला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठा दिया और कई सरपंचों को हिरासत में ले लिया था.
पंचकुला में पुलिस ने सरपंचों को हटाया
बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर पंचकुला पुलिस ने तंबुओं को उखाड़ दिया. पुलिस ने सरपंचों का पूरा सामान बटोरने को कहा तो सरपंचों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था. जिसके बाद पुलिस ने 50 से ज्यादा प्रदर्शन कर रहे सरपंचों को हिरासत में ले लिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











