
'हरियाणा ने किया दिल्ली का पानी जहरीला', AAP के आरोप पर EC ने सैनी सरकार से मांगा जवाब
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के इस पत्र पर चुनाव आयोग ने हरियाणा से जवाब मांगा. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई का मुद्दा गरमाता जा रहा है. अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है. साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के इस पत्र पर चुनाव आयोग ने हरियाणा से जवाब मांगा. वहीं, केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के सीएम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोग अब चलता करने वाले हैं.
मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर से यमुना में अत्यधिक अमोनिया वाला पानी छोड़ा जा रहा है. इसकी वजह से दिल्ली के 3 बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला प्लांट बंद होने की कगार पर हैं.
आतिशी ने EC से मांगा मिलने का वक्त
आतिशी ने कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह से 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा. उन्होंने इसके लिए हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दोष मढ़ा है. चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताते हुए आतिशी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और मिलने का समय भी मांगा है.
मंगलवार दोपहर तक देना होगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा सरकार को हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों के संबंध में मंगलवार दोपहर (28 जनवरी) तक तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. सूत्रों ने कहा कि यमुना में अमोनिया के उच्च स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता कथित तौर पर बाधित हो गई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







