
हरियाणा: निजी अस्पताल संचालक की चाकुओं से गोदकर हत्या, BJP नेता का बेटा था मृतक
AajTak
हरियाणा के जींद में सफीदों क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक निजी अस्पताल चलाने वाले युवक विकास की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. विकास भाजपा नेता का बेटा था. पुलिस को शक है कि उसे साजिश के तहत बुलाकर मारा गया है. परिजनों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है.
हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक निजी अस्पताल चलाने वाले युवक विकास की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इस हमले में विकास के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी घायल हो गए.
पुलिस के मुताबिक, विकास जब अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और कई बार चाकू से हमला कर दिया. वह खून से लथपथ हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है कि हमला धारदार हथियारों से किया गया. सफीदों थाने के एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि विकास को किसी ने फोन करके मौके पर बुलाया था.
यह भी पढ़ें: जींद में शादी से इनकार पर दो बहनों पर चलाई गोली, दीदी के देवर ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या के पीछे कोई पेशेवर दुश्मनी तो नहीं है. मृतक विकास स्थानीय भाजपा नेता का बेटा था. परिवार का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है. परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे.
इस घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस हत्याकांड को लेकर राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में माफिया राज चल रहा है और अब तो बीजेपी के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं.
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर दिन हत्या और संगीन अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक भय और आतंक के माहौल में जी रहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










