
हरियाणा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के लिए X फैक्टर क्यों बन गई हैं कुमारी सैलजा?
AajTak
हरियाणा चुनाव के बीच कुमारी सैलजा पर जातिसूचक टिप्पणी पर सियासत गर्म है. बीजेपी के नेता मुखर हैं, सैलजा को सीएम फेस घोषित करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं. कुमारी सैलजा बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही दलों के लिए एक्स फैक्टर क्यों बन गई हैं?
हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और किसान-जवान-पहलवान के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा चुनावी चर्चा का केंद्र बन गई हैं. कांग्रेस के एक कार्यक्रम में अपने लिए जातिसूचक शब्दों का उपयोग किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने प्रचार से दूरी बना ली. अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैलजा को बहन बताया है. दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इस घटना के लिए कड़ी निंदा भी हल्का शब्द है. वह हमारी सम्मानित नेता हैं और हम उनका सम्मान करते हैं. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भी सैलजा को अपनी बहन बताते हुए कांग्रेस को घेर रहे हैं.
कुमारी सैलजा पर जातिसूचक टिप्पणी को लेकर बीजेपी के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता मुखर हैं. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने सैलजा को बीजेपी जॉइन करने का ऑफर दे दिया तो वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा, "हम तो चाहते हैं कि वह सीएम बनें. वह सीएम बनेंगी तो हरियाणा की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी और यह एक सकारात्मक कदम होगा." बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ऐसा कह रहे हैं तो जरूर उन्होंने 'पार्टी हित' तो जरूर देखा ही होगा.
कुमारी सैलजा के कांग्रेस छोड़ने के कयास भी लगाए जा रहे थे. कहा तो यहां तक जा रहा था कि वह 25 सितंबर को बीजेपी जॉइन कर सकती हैं लेकिन खुद कुमारी सैलजा ने ही इस तरह की खबरों को आजतक के मंच पर खारिज कर दिया. उन्होंने बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और हिदायत दी कि मैं और मेरी पार्टी अपना रास्ता तय करना जानते हैं. सवाल उठ रहे हैं कि वह हरियाणा की सियासत का एक्स फैक्टर क्यों बन गई हैं?
1- वोटों का गणित
हरियाणा की कुल जनसंख्या में दलित वर्ग की भागीदारी 2011 की जनगणना के मुताबिक 20.2 फीसदी है. सूबे में अनुमानित जाट आबादी करीब 25 फीसदी है. जाट और दलित की आबादी करीब 45 फीसदी पहुंचती है. जाट-दलित का एकमुश्त वोट अगर किसी पार्टी के पक्ष में पोल हो जाए तो सत्ता तक पहुंचा सकता है.
यह भी पढ़ें: 'सैलजा हमारी बहन हैं, उन्हें कांग्रेस से कोई नाराजगी नहीं...', बोले भूपेंद्र हुड्डा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








