
हरियाणा चुनाव को लेकर AAP- कांग्रेस में फंसा पेंच, अबतक नहीं बनी बात, देखें नॉनस्टॉप 100
AajTak
हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला अबतक तैयार नहीं हो पाया है. दोनों में खींचतान जारी है और इस बीच AAP ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर गठबंधन नहीं होता, तो वे 90 की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. देखें नॉनस्टॉप 100.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











