
हरियाणा कैबिनेट का बंटवारा, यौन उत्पीड़न के आरोपी संदीप सिंह बने रहेंगे कैबिनेट मंत्री
AajTak
हरियाणा सरकार के मंत्रियों के विभागों का एक बार फिर बंटवारा हुआ है. संदीप सिंह कैबिनेट मंत्री बने रहेंगे. उन्हें एक बार फिर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी डिपार्टमेंट दिया गया है. संदीप पर यौन उत्पीड़न का आरोप है. साइंस एंड टेक्नोलॉजी गृह मंत्री अनिल विज से ले लिया गया है.
हरियाणा सरकार के मंत्रियों के विभागों का एक बार फिर बंटवारा हुआ है. विभागों के मर्जर के बाद दोबारा से विभाग आवंटित हुए हैं. यौन उत्पीड़न के आरोपी संदीप सिंह कैबिनेट मंत्री बने रहेंगे. उन्हें एक बार फिर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी डिपार्टमेंट दिया गया है. पहले भी उनके पास यही विभाग था.
साइंस एंड टेक्नोलॉजी गृह मंत्री अनिल विज से ले लिया गया है. विज से तकनीकी शिक्षा विभाग भी वापस ले लिया गया है. हायर एजुकेशन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को मिला है. जबकि, स्कूल शिक्षा विभाग कंवरपाल गुर्जर के पास रहेगा. इसके साथ ही कंवरलाल गुर्जर को पर्यावरण वन्य प्राणी और वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
CM बोले-आरोप लगने से कोई दोषी नहीं होता न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संदीप सिंह पर सोमवार को कहा कि सिर्फ आरोप लगाने या FIR दर्ज करने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता है. मालूम हो कि सिंह ने राज्य खेल विभाग की एक महिला कोच का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद पिछले सप्ताह अपना खेल विभाग छोड़ दिया था.
सीएम ने कहा कि मंत्री संदीप ने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है और दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप निराधार थे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'वह अब भी मंत्री हैं और उनके पास प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग का प्रभार है."
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने सिंह से बात नहीं की थी, बल्कि उन्हें संदेश दिया था कि वह अपने मौजूदा विभाग का काम देखें.
सात घंटे पूछताछ रविवार को पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन, सिंह अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की पुलिस जांच में शामिल हुए थे और उन्होंने फिर से महिला एथलेटिक्स कोच द्वारा लगाए गए आरोप को "झूठा और निराधार" करार दिया. सेक्टर 26 थाने में उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








