
हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण आग... खाली प्लॉट में खड़ी चार बसें जलकर खाक, देर रात मची अफरा-तफरी
AajTak
हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-6 स्थित एक खाली प्लॉट में खड़ी चार बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. कुछ ही देर में चारों बसें जलकर राख हो गईं. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि नुकसान से बचा नहीं जा सका.
हरियाणा में रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में खड़ी चार बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते लपटें इतनी फैलीं कि कुछ ही मिनटों में चारों बसें पूरी जलकर राख हो गईं. आगजनी की यह घटना धारूहेड़ा के सेक्टर-6 इलाके में रात करीब 12 बजे हुई, जब आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था.
स्थानीय लोगों ने अचानक उठती लपटें और धुआं देखा तो तुरंत भागे. पहले उन्होंने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब लपटें काबू से बाहर हो गईं तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस दल मौके पर पहुंचा. फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक चारों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं.
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि बसों के केवल ढांचे ही बचे. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि या तो शॉर्ट सर्किट हुआ होगा या किसी ने लापरवाही से जलती वस्तु फेंकी होगी.
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में आग का तांडव, दिवाली की रात 10वीं मंजिल पर लगी आग12वें माले तक फैली, 4 की मौत
घटना स्थल से निकलता धुआं देर रात तक पूरे इलाके में फैला रहा, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई. कई लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां बंद कर लीं और सुबह तक इलाके में हलचल बनी रही. धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है. लाखों रुपये की संपत्ति आग में जलकर खाक हो गई.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










