
हरियाणा के नूंह में दर्दनाक हादसा... तालाब में डूबने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
हरियाणा के नूंह जिले के सलाहेरी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां दो महिलाएं और उनके दो बच्चे तालाब में डूब गए. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. गांव वालों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया, इसके बावजूद किसी को बचाया नहीं जा सका.
हरियाणा के नूंह जिले के सलाहेरी गांव में बड़ा हादसा हो गया. यहां दो महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ तालाब पर गई थीं, इसी दौरान चारों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. आसपास के लोगों को पता चला तो मौके पर पहुंचे. इसी के साथ सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे.
एजेंसी के अनुसार, गांव के रहने वाले आस मोहम्मद पेशे से किसान हैं, उन्होंने अपने खेत में एक तालाब खुदवाया था. गांव की महिलाएं अक्सर इस तालाब में कपड़े धोने जाती थीं. इसी बीच 38 वर्षीय जमशिदा और उनकी भाभी 35 वर्षीय मदीना अपनी बेटियों के साथ तालाब गई थीं. दोनों लड़कियां 10 वर्षीय सुमैया और 11 वर्षीय सोफिया तालाब में नहाने गईं, जबकि महिलाएं कपड़े धो रही थीं.
पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां अचानक गड्ढे में डूबने लगीं. उनकी मदद के लिए उनकी मांएं दौड़ीं और पानी में कूद गईं, लेकिन दुर्भाग्य से सभी की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों महिलाएं तैरना नहीं जानती थीं, और अपने बच्चों को बचाने की कोशिश में वे भी पानी में डूब गईं.
यह भी पढ़ें: जिन बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, उसी की नदी में डूबने से हुई मौत... जीवित्पुत्रिका पूजा के दिन गांव में पसरा मातम
सूचना मिलने पर गांव वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सलाहेरी गांव में ऐसे तालाब कई खेतों में हैं, जहां पर लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










