
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- नूंह मामले में जो भी पूछना है वह CM बताएंगे
AajTak
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह मामले में सवाल पूछने पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हिंसा के इस मामले में जो भी पूछना है वह मुख्यमंत्री बताएंगे उन्हीं के पास सारी सूचनाएं हैं मैंने जो कुछ कहना था मैं कह चुका हूं.
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है. गृह मंत्री अनिल विज जिनके ऊपर राज्य के कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी हैं, उनसे जब नूंह में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दे डाला. विज ने कहा नूंह मामले में जो भी पूछना है वह मुख्यमंत्री बताएंगे उन्हीं के पास सारी सूचनाएं हैं. मैंने जो कुछ कहना था मैं कह चुका. विज का इस तरह का जवाब साफ इशारा कर रहा है कि सीआईडी विभाग मुख्यमंत्री के पास है और अधिकारी सारी जानकारी सीधा मुख्यमंत्री को दे रहे हैं.
'नूंह में बुलडोजर से गरीब मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना, असली मुजरिम बंदूक लेकर घूम रहे', हरियाणा सरकार पर बरसे ओवैसी
कांग्रेस नेताओं पर निशाना
कांग्रेसी नेता उदित राज के बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि मणिपुर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा मे ये हिंसा की गई है, इस पर विज ने कहा, 'ये जो राजनितिक विश्लेषक हैं व तथाकथित बुद्धिवादी है वे बेमतलब के मतलब निकालने की कोशिश कर रहे है.' उन्होंने माना कि नूह मे हिंसा हुई है उस पर सरकार कार्रवाई कर रही है. प्रधानमंत्री पर कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी द्वारा की गई टिप्पणी पर विज ने कहा कि हिंदुस्तान की प्रजातंत्र प्रणाली उच्चतम शिखर पर है. क्या एक भी सरकार को भंग किया, क्या 356 कहीं लगाई? जबकि कांग्रेस ने कई बार सरकार हटाईं.
वही ओवैसी द्वारा दिए बयान कि आतंकवादी हमारे सैनिको को मार रहे है और फिर भी हम पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप खेलते है इस पर विज ने कहा कि ओवैसी तो नफरत फैलाने की फैक्ट्री बन गया है कही भी कोई अच्छा हो रहा हो तो उनको अच्छा नहीं लगता.
सुनियोजित था नूंह में साइबर थाने पर हमला, फ्रॉड के सबूत मिटाना चाहते थे उपद्रवी, पुलिस ने साजिश से हटाया पर्दा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











