
हरियाणा के एक गांव में खुदाई के दौरान मिलीं 400 साल पुरानी मूर्तियां, पुरातत्व विभाग ने शुरू की जांच
AajTak
घर बनाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियों को कब्जे में ले लिया गया है और मालिक को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है. पुरातत्व विभाग अब यह जांचने के लिए आगे खुदाई करेगा कि क्या साइट पर और मूर्तियां हैं.
हरियाणा (Haryana) के मानेसर के पास बाघनकी गांव में खुदाई के दौरान कई साल पुरानी मूर्तियां पाई गई हैं. एजेंसी के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने बताया कि एक घर निर्माण परियोजना के लिए खुदाई चल रही थी, इसी वक्त तीन धातु की मूर्तियां निकलीं, जो लगभग 400 साल पुरानी हैं.
पुलिस के मुताबिक प्राचीन मूर्तियों को कब्जे में ले लिया गया है और मालिक को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है. पुरातत्व विभाग अब यह जांचने के लिए आगे खुदाई करेगा कि क्या साइट पर और मूर्तियां हैं.
जेसीबी के ड्राइवर ने दी जानकारी
पुलिस ने कहा कि मूर्तियां तब मिलीं जब एक नए घर की नींव जेसीबी मशीन से खोदी जा रही थी. शुरुआत में प्लॉट मालिक ने मामले को छिपाने की कोशिश की और इसके लिए जेसीबी ड्राइवर को पैसे की पेशकश भी की. हालांकि, ड्राइवर ने दो दिन बाद बिलासपुर पुलिस को बताया और इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.
उन्होंने बताया कि प्लॉट मालिक के घर से बरामद मूर्तियों में भगवान विष्णु की एक मूर्ति, देवी लक्ष्मी की एक मूर्ति और देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक संयुक्त मूर्ति शामिल है. बिलासपुर पुलिस ने मूर्तियों को पुरातत्व विभाग के उपसंचालक बनानी भट्टाचार्य और डॉ. कुश ढेबर को सौंप दिया है.
यह भी पढ़ें: मंदिर से मूर्तियां चोरी फिर पुजारी की हत्या

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











