
हरियाणा: कुत्ते के शव को दफनाने को लेकर विवाद, युवक ने कर दी शख्स की हत्या
AajTak
हरियाणा के गौतम नगर में मृत कुत्ते को दफनाने के विरोध में हुए विवाद में 35 साल के नसीब की बर्फ तोड़ने वाले सुए हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक चार बेटियों के पिता थे. पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. मृतक के परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग की है.
हरियाणा के सोनीपत में गुड़गांव रोड पर स्थित गौतम नगर कॉलोनी में एक मामूली विवाद ने एक शख्स की जान ले ली. चार बेटियों के पिता नसीब (35 साल) ने कॉलोनी में एक मृत कुत्ते को प्लॉट के पास दफनाने का प्रयास कर रहे राजू का विरोध किया. इसी बहस के दौरान राजू ने बर्फ तोड़ने वाला सुआ उठाकर नसीब के सीने पर दो बार जानलेवा वार कर दिया.
जानकारी के अनुसार, राजू ने प्लॉट में कुत्ते को दफनाने का फैसला लिया था. नसीब ने वहां आने पर कहा कि इससे दुर्गंध फैलेगी, इसलिए घर के सामने दफनाना ठीक नहीं है. इसी को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई और राजू ने पहले जान से मारने की धमकी दी. कुछ देर बाद वह सुआ लेकर नसीब के मकान पर पहुंचा और गेट से बाहर बुलाकर पीछे से हमला कर दिया. नसीब गंभीर हालत में वहीं गिर गया.
लोगों ने तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई और नसीब को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद बाद से मृतक नसीब की पत्नी और चार छोटी बच्चियां गहरे सदमे में हैं. उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.
वहीं इस हत्या को लेकर गोहाना सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि राजू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की धर-पकड़ में जुटी है. जांच में CCTV फुटेज और गवाहों के बयान शामिल किए जा रहे हैं. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
वहीं नसीब की पत्नी ने इस हत्या को लेकर कहा, 'चारों बेटियां अपने पिता के बिना अधूरी हैं. इन नन्हीं जानों के लिए इंसाफ बहुत जरूरी है. घटना ने गोहाना के निवासियों में भय पैदा कर दिया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









