
हरियाणाः घरेलू कलह के चलते युवक ने कुल्हाड़ी से कर दी पत्नी की हत्या, वारदात से इलाके में दहशत
AajTak
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है. मृतका निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का कार्य करती थी. वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हरियाणा के नारनौल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वारदात के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, नारनौल के गांव खटोटी गांव श्री भगवान नाम के व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मनीषा पर एक के बाद एक कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी. मृतका मनीषा गोरखपुर की रहने वाली थी. मनीषा की दूसरी शादी खटोटी गांव के श्रीभगवान से की गई थी.
मनीषा को पहले से एक बेटी थी, दूसरे बेटे को कुछ समय पहले ही जन्म दिया था. मनीषा निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करती थी. रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
इसके बाद श्रीभगवान ने मनीषा पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी पति अभी फरार है.
रिपोर्टः नवीन यादव

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







