
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को लेकर किस तरह की जा रही हाईटेक निगरानी, देखें ये रिपोर्ट
AajTak
हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन के सामने भीड़, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है. यात्रा के अभी 15 दिन बाकी हैं और हर की पौड़ी जैसे मुख्य घाटों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. कंट्रोल कमांड सेंटर से ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो. देखें ये रिपोर्ट.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











