
हरिद्वार धर्म संसद को लेकर भड़का पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में हरिद्वार धर्म संसद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है. मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार ने न तो घटना में शामिल लोगों की निंदा की है और न ही उन पर किसी तरह की कार्रवाई की गई है.
हरिद्वार में हाल ही में आयोजित हुई धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने को लेकर पाकिस्तान ने कड़ी आलोचना की है. पाकिस्तान ने सोमवार को विदेश मंत्रालय में भारतीय राजनयिक को तलब किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि है कि भारत में अल्पसंख्यक मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच पर भारत सरकार चुप है. न तो भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है और न ही उनकी निंदा की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











