हरदोई: महिला के थे चचेरे देवर से अवैध संबंध, पति को खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट
AajTak
अवैध संबंधों को छुपाने की कितनी भी कोशिश क्यों न की जाए पर एक न एक दिन इसकी भनक हर किसी को लग ही जाती है. एक ऐसा ही मामला यूपी के हरदोई से आया है, जहां पर अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी. शव की पहचान छुपाने के लिए जलाकर मिट्टी में गाड़ भी दिया.
अवैध संबंधों को छुपाने की कितनी भी कोशिश क्यों न की जाए पर एक न एक दिन इसकी भनक हर किसी को लग ही जाती है. एक ऐसा ही मामला यूपी के हरदोई से आया है, जहां पर अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या करवा दी. शव की पहचान छुपाने के लिए जलाकर मिट्टी में गाड़ भी दिया. अपराधी अपने आप को कितना भी शातिर क्यों न समझे पर कानून के लंबे हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ. एक चूक ने महिला और उसके प्रेमी के साथ अपराध में शामिल दूसरे शख्स को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. इस मामले में हरदोई की बघौली थाना पुलिस ने बबलू सिंह की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल 20 मार्च को बन्नापुर गांव का रहने वाला अनुज सिंह अपने घर से अचानक लापता हो गया था. फिर उसके छोटे भाई पिंटू ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











