
हरदोईः बेटे के बर्थडे पर शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग, जेल पहुंचे सपा नेता
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल महज 27 सेकेंड का वीडियो सपा जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे के बेटे का जन्मदिवस का है जिसके उपलक्ष्य में हरदोई शहर से दूर अरवल थाना क्षेत्र के बरगदापुरवा गांव में आवास पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया था.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव का नया कारनामा सामने आया है. जबकि सरकार ने कोविड गाइडलाइंस जारी कर रखी है कि किसी भी समारोह में सिर्फ 25 लोग ही जुट सकते हैं ऐसे में सपा नेता ने अपने बेटे की जन्मदिन पर 100 से ज्यादा लोगों को इकठ्ठा कर पार्टी की. यहां सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव वीरे के बेटे की जन्मदिन की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट में सपा नेता समेत 100 लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का मुकदमा दर्ज हो गया.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










