
हरकत से बाज नहीं आ रहा चीन! LAC पर बनाए हेलीपैड, बिछाया सड़कों का जाल, पेंटागन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलएसी के पास चीन ने 2022 में जमकर निर्माण कार्य किए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी क्षेत्र में रिजर्व में चीन ने 2022 में चार संयुक्त आर्म्स ब्रिगेड के साथ झिंजियांग और तिब्बत सैन्य जिलों के दो डिवीजनों को भी तैनात किया.
सीमा पर चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अमेरिकी रक्षा विभाग विभाग पेंटागन की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि चीन ने भारत से सटी एलएसी पर 2022 में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए और अपनी सेना की तैनाती को भी बढ़ा दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन ने डोकलाम के पास नई सड़कें, बंकर, पैंगोंग झील पर एक दूसरा पुल और एलएसी के पास एक दोहरे उद्देश्य वाला हवाई अड्डा और कई हेलीपैड तैयार किए हैं.
भारत और चीनी सैनिकों के बीच बीते तीन साल से पूर्वी लद्दाख में कई केंद्रों को लेकर टकराव बना हुआ है. इस टकराव को कम करने के लिए दोनों पक्षों ने व्यापक स्तर पर राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी की. इन सबके बीच पेंटागन ने 'मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलेपमेंट्स इन्वोल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' नाम से यह रिपोर्ट जारी की है.
पेंटागन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पेंटागन की इस रिपोर्ट में कहा गया है,"वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा निर्धारण के संबंध में भारत और चीन के बीच अलग-अलग धारणाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के निर्माण के कारण कई झड़पें हुईं जिससे गतिरोध जारी रहा और दोनों तरफ से सीमा पर सैन्य जमावड़ा हुआ. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में चीन ने एलएसी पर सैन्य बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखा है.
रिपोर्ट के अनुसार "चीन ने जो निर्माण कार्य यहां किए हैं उनमें डोकलाम के पास भूमिगत भंडारण सुविधाएं, एलएसी के सभी तीन क्षेत्रों में नई सड़कें, पड़ोसी भूटान में विवादित क्षेत्रों में नए गांव, पैंगोंग झील पर एक दूसरा पुल, सेंटर सेक्टर के पास एक दोहरे उद्देश्य वाला हवाई अड्डा और कई हेलीपैड शामिल हैं.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









