
'हम 41 मजदूरों को सुरक्षित घर वापस लाएंगे...', उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच बोले टनल एक्सपर्ट
AajTak
इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने बताया कि मैं अब भारत जा रहा हूं और मेरा मिशन साफ है. सुरंग में फंसे 41 लोगों को सुरक्षित निकालना. मैंने अभी ऑनसाइट टीम से बात की है. अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम अभी इन लोगों के सुरक्षित बचाव के लिए अपने विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन है. रेस्क्यू में मदद के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स से संपर्क किया गया है. वह ऑनसाइट टीम की मदद के लिए भारत आ रहे हैं. आजतक से बात करते हुए एक्सपर्ट ने फंसे हुए मजदूरों को बचाने की अपनी योजना पर चर्चा की.
इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने बताया कि मैं अब भारत जा रहा हूं और मेरा मिशन साफ है. सुरंग में फंसे 41 लोगों को सुरक्षित निकालना. मैंने अभी ऑनसाइट टीम से बात की है. अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम अभी इन लोगों के सुरक्षित बचाव के लिए अपने विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सबसे कठिन क्षेत्रों में से एक है. हम हिमालय में हैं. हम उन 41 लोगों को घर लाने जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पहाड़ की चोटी से सुरंग में 100 फीट तक की वर्टिकल ड्रिल की जाएगी. लेकिन इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन को पूरा करने में एक और सप्ताह लग सकता है.उन्होंने ये भी कहा कि मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए परंपरागत तरीके से हाथों से खोदकर बनाई जाने वाली सुरंगों का विकल्प भी अपनाया जा सकता है, जिसका उपयोग ज्यादातर पनबिजली परियोजनाओं और सुरंग बनाने में किया जाता है. साथ ही एक्सपर्ट टूटी हुई चट्टान को वापस चट्टान में बदलने के लिए उच्च-तकनीकी तरीकों का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं.
आज सुबह से फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने की कोशिशें शनिवार सुबह फिर शुरू हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि ड्रिलिंग का काम फिलहाल रुका हुआ है. शुक्रवार देर रात एनएचआईडीसीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि 17 नवंबर दोपहर करीब 2:45 बजे, पांचवें पाइप को फिट करने के दौरान सुरंग में जोरदार दरार की आवाज सुनी गई, जिसके बाद बचाव अभियान रोक दिया गया. अब तक, रेस्क्यू टीम ध्वस्त सुरंग से केवल 24 मीटर मलबा ही हटा पाई है.
सुरंग के बाहर मंदिर स्थापित किया

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









