
'हम विजिलेंस से हैं, आपने...', बिजनेसमैन को डराकर कार में बैठाया और ले उड़े 25 लाख
AajTak
महाराष्ट्र में पांच लोगों ने खुद को विजिलेंस ऑफिसर बताकर और नकदी ले जाने पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर एक व्यापारी से कथित तौर पर 25 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पांच लोगों ने खुद को विजिलेंस ऑफिसर बताकर और नकदी ले जाने पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर एक व्यापारी से कथित तौर पर 25 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार सुबह हुई.
दरअसल, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और फिलहाल चुनाव आचार संहिता लागू है. चुनाव संबंधी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य भर में स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), चुनाव आयोग के उड़न दस्ते और पुलिस टीमों को तैनात किया गया है.
कोल्हापुर के गांधीनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दीपक जाधव ने बताया, जैसे ही झूला व्यापारी पीड़ित मंगलवार सुबह कोल्हापुर के पास एक हाइवे पर बस से उतरा तो एक व्यक्ति उसके पास आया. उसने खुद के विजिलेंस ऑफिसर बताया. उसने व्यापारी से पूछा कि क्या उसके पास कोई कोई कैश है? जब पीड़ित ने उसे बताया कि उसके पास कैश है, तो शख्स ने कहा कि यह चुनाव आचार संहिता के तहत निषिद्ध है. फिर उन्होंने व्यापारी को पूछताछ के लिए उनकी कार में बैठने का निर्देश दिया. कार में पहले से ही चार अन्य लोग बैठे हुए थे. उन्होंने कहा, वे यह कहते हुए उसको लेकर कोल्हापुर की ओर चल पड़े कि उन्हें कैश की मात्रा की जांच करनी है. आरोपी ने व्यापारी से अपना बैग और मोबाइल फोन सौंपने को कहा तो उसने वैसा ही किया. आरोपी व्यक्तियों में से एक ने तब कंप्रोमाइज की बात कही. लेकिन, व्यापारी ने पुलिस स्टेशन जाने पर जोर दिया क्योंकि उसे विश्वास था कि नकदी वैध थी. ऐसे में जब कार अलग डायरेक्शन में चलने लगी तो व्यापारी समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है.
अपनी सुरक्षा के डर से व्यवसायी ने आरोपियों से कैश रखकर उसे छोड़ने का अनुरोध किया. आखिरकारउन्होंने उसे सरनोबतवाड़ी में छोड़ दिया और 25.50 लाख रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







