
'हम भारत से युद्ध...', तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से ठीक पहले BNP ने शेख हसीना पर दिया बड़ा बयान
AajTak
बांग्लादेश में तारिक रहमान की पार्टी BNP सरकार बनाने जा रही है. भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव के बीच नई सरकार के आने से रिश्तों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि विवादों को रिश्तों पर असर नहीं पड़ना चाहिए और बातचीत से समाधान निकाला जाना चाहिए.
बांग्लादेश में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सरकार बनाने के लिए तैयार है. पिछले साल के अंत में खालिदा जिया के निधन के बाद अब पार्टी की कमान उनके बेटे तारिक रहमान के हाथ में है और मंगलवार को वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा भारत में भी खूब हो रही है क्योंकि अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव आया है.
भारत ने शेख हसीना को शरण दी है जिसे लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ रिश्तों में और ज्यादा तल्खी देखी गई. लेकिन अब बांग्लादेश में नई सरकार आ रही है और ऐसे में चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि क्या फिर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला रिश्तों में कड़वाहट लाएगा.
इस संबंध में बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि शेख हसीना की भारत में मौजूदगी बांग्लादेश को भारत के साथ अपने संबंधों को आगे ले जाने से नहीं रोकेगी.
द हिंदू को दिए इंटरव्यू में आलमगीर ने कहा, 'हम मानते हैं कि हसीना ने वास्तव में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन किए हैं. लोग उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं और हमारा मानना है कि भारत को उन्हें हमारे हवाले करना चाहिए. लेकिन अगर शेख हसीना को बांग्लादेश को नहीं सौंपा जाता है, तो भी यह मुद्दा व्यापार, वाणिज्यिक संबंधों सहित व्यापक रिश्तों को आगे बढ़ाने में बाधा नहीं खड़ी करेगा. हम और भी बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं.'
यूनुस सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को बनाया था बड़ा मुद्दा
शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने 17 महीनों तक शासन किया. यूनुस के समय भारत-बांग्लादेश के रिश्ते निचले स्तर पर थे जहां वो बार-बार भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे थे. भारत ने बांग्लादेश की इन मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








