
'हम न पैसा लेते हैं, न देते हैं', स्कूटर रोके जाने पर भड़के लक्ष्मीकांत वाजपेयी, Video
AajTak
राज्यसभा सांसद और झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार को स्कूटी चलाकर मेरठ के सर्किट हाउस में जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको नहीं पहचाना. इस पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी भड़क गए और कहा कि इनको वो पसंद आता है जो कार से आता है...
बीजेपी से राज्यसभा सांसद और झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार को स्कूटी चलाकर मेरठ के सर्किट हाउस में जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको नहीं पहचाना. उन्होंने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया.
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनायी. उन्होंने कहा, 'इनको वो पसंद आता है जो कार से आता है, जो खुद कमाता है और इनको कमवाता है, हम न पैसा लेते हैं, न देते हैं.' इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा, 'फ़क़ीर जिस दिन उलट देता है जान बचानी मुश्किल हो जाती है...ये मेरठ है... रावण की ससुराल...'
क्या है पूरा मामला
दरअसल जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा रविवार को मेरठ पहुंचे थे. सर्किट हाउस में उनसे मिलने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जन प्रतिनिधि पहुंच रहे थे. ऐसे में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी अपनी स्कूटी चलाकर पहुंचे, लेकिन मौक़े पर मौजूद अधिकारियों ने उनको नहीं पहचाना और वाजपेयी को गेट के अंदर जाने से रोक दिया गया.
इसके बाद लक्ष्मीकान्त वाजपेयी आक्रोशित हो गए. उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलती मानकर उनकी बात सुनी. हाल ही में बीजेपी ने राज्यसभा सांसद और सदन में पार्टी के सचेतक लक्ष्मीकान्त वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी घोषित किया है. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी मेरठ से ही चार बार विधायक रहे हैं.
लक्ष्मीकान्त वाजपेयी यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को यूपी में बड़ी सफलता मिली थी, उस समय लक्ष्मीकान्त वाजपेयी पार्टी के अध्यक्ष थे. पार्टी को यूपी में 73 सीटें मिली थीं. अध्यक्ष रहते हुए भी वाजपेयी अपने स्कूटर से लखनऊ में कई बार घूमते देखते जाते थे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










