
हम दर-दर की ठोकरें... टीचर्स डे पर राजभर के आवास पर 69000 शिक्षक अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन
AajTak
अभ्यर्थियों के मुताबिक, वह शाम तक यहां पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस है, आज उनको कॉलेज के स्कूल में होना चाहिए था लेकिन आज वह दर-दर की ठोकर खा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास के अंदर धरने पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों के मुताबिक, वह शाम तक यहां पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस है, आज उनको कॉलेज के स्कूल में होना चाहिए था लेकिन आज वह दर-दर की ठोकर खा रहे हैं.
ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?
आजतक से बात करते हुए योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आश्वाशन दिया है और हमारी चीफ सेक्रेटरी से भी बातचीत हुई है. वह अपडेट लेकर हमे बताएंगे. उन्होंने कहा कि सीएम भी बाहर हैं ऐसे मैं अभी बात करके सबकुछ शाम तक क्लियर होगा.
लगातार हो रहा प्रदर्शन
बीते दिनों से लगातार अपनी मांगो को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में हजारों की संख्या में टीचर्स ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर विरोध किया था. शिक्षक अभ्यर्थी लगातार यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर सड़कों पर हैं. नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि 'योगी जी न्याय करो…केशव चाचा न्याय करो'. बढ़ते प्रदर्शन के कारण पुलिस बल भी तैनात किया गया था. बताया जा रहा था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी भी चलाई गईं थीं.
क्या है पूरा मामला और कहां से शुरू हुआ विवाद

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











