
'हम झोपड़पट्टी वाले, बेटी पर बहुत प्राउड होता था...' फ्लाइट क्रैश में एयर होस्टेस पिंकी को खोकर टूटे पिता
AajTak
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक छोटे से गांव की बेटी पिंकी माली ने मेहनत के दम पर आसमान तक का सफर तय किया था. प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में एयर होस्टेस के तौर पर काम करने वाली पिंकी की पढ़ाई महाराष्ट्र के ठाणे में हुई, बाद में परिवार मुंबई में बस गया. पिता कहते हैं- हम झोपड़पट्टी वाले हैं, बेटी पर बहुत गर्व होता था. अजित पवार के विमान हादसे में पिंकी की भी जान चली गई.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के भैंसा गांव में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा. जिस गांव की बेटी पर लोगों को नाज था, वही बेटी एक भीषण विमान हादसे में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गई. प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रहीं पिंकी माली की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, हर आंख नम हो गई. हादसा महाराष्ट्र के बारामती में हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
पिंकी माली जौनपुर के भैंसा गांव की रहने वाली थीं. परिवार के मुताबिक, वह पिछले कई वर्षों से मुंबई में रहकर एविएशन सेक्टर में काम कर रही थीं. बुधवार सुबह जब खबर आई कि अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इसी हादसे में पिंकी माली भी शामिल थीं. जैसे ही ये खबर सामने आई, परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.
यहां देखें Video...
पिंकी के पिता शिवकुमार माली खुद एनसीपी से जुड़े रहे हैं, बेटी को खोने के गम से पूरी तरह टूट चुके हैं. कांपती आवाज में उन्होंने कहा कि हम झोपड़पट्टी वाले हैं, मेरी बेटी ने जो किया, उस पर मुझे बहुत प्राउड था. आठ साल से वो एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही थी. पहले तीन साल अंधेरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रही, फिर उसका प्रमोशन हुआ और वो कलीना सांताक्रूज में प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में काम करने लगी.
पिता ने बताया कि पिंकी ने मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी. वह बीते पांच वर्षों से प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट्स में तैनात थी और देश के कई बड़े नेताओं व वीआईपी के साथ उड़ान भर चुकी थी. वो चार बार अजित दादा पवार के साथ फ्लाइट जा चुकी थी. देवेंद्र फडणवीस के साथ गई, बावन कुले के साथ गई, प्रहलाद मोदी (प्रधानमंत्री के भाई) के साथ भी गई. यहां तक कि राष्ट्रपति के साथ भी उसने प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट में ड्यूटी की थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






