
'हम अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे, PM मोदी संग जल्द मुलाकात करेंगे जेलेंस्की', आजतक से बोले यूक्रेन के विदेश मंत्री
AajTak
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ सीमा या जमीन के लिए नहीं है. यह एक राष्ट्र और राज्य के रूप में यूक्रेन के अस्तित्व के लिए लड़ाई है. इसलिए यदि हम हार मान लेते हैं तो कोई यूक्रेन नहीं होगा और कोई यूक्रेनियन नहीं बचेगा. हर चीज पर रूस का कब्ज़ा हो जाएगा.
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आजतक से खास बातचीत की है. उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार और आजतक की एंकर (मैनेजिंग एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट) अंजना ओम कश्यप से यूक्रेन और रूस से जुड़े कई मसलों पर खुलकर अपनी राय जाहिर की. दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि जब यूक्रेन जंग जीतेगा, तो दुनिया भर में और अधिक शांति होगी. सैद्धांतिक तौर पर तो ऐसा होने वाला नहीं है, लेकिन अगर सैद्धांतिक तौर पर रूस जीतता है तो संघर्ष और सीमाओं का उल्लंघन और ज्यादा होगा. विदेश मंत्री ने कहा कि हम राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक बैठक आयोजित करने वाले हैं. हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने कई बार फोन पर बातचीत की.
'ये यूक्रेन के अस्तित्व के लिए लड़ाई है'
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ सीमा या जमीन के लिए नहीं है. यह एक राष्ट्र और राज्य के रूप में यूक्रेन के अस्तित्व के लिए लड़ाई है. इसलिए यदि हम हार मान लेते हैं तो कोई यूक्रेन नहीं होगा और कोई यूक्रेनियन नहीं बचेगा. हर चीज पर रूस का कब्ज़ा हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि कभी हार नहीं माननी चाहिए. हमने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंक के साथ विस्तृत चर्चा की कि आपका देश क्या कदम उठा सकता है? क्योंकि हमारा मानना है कि भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं. इसलिए यदि भारत एक कदम बढ़ाता है, तो कई देश उसको फॉलो करेंगे. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि लड़ाई की शुरुआत में हमने भारत के कई छात्रों को स्वदेश भेजने में मदद की. इसमें भारत का भी सहयोग मिला.
मॉस्को हमले पर क्या बोले दिमित्रो कुलेबा
विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया में चाहे कुछ भी हो, रूस इसका इस्तेमाल दो लक्ष्यों को हासिल करने में करेगा. पहला, विश्व समुदाय की नजरों में यूक्रेन को बदनाम करना और दूसरा रूसी लोगों को यूक्रेनियन के खिलाफ लामबंद करना. क्योंकि वे हमेशा अपने लिए कोई न कोई बहाना ढूंढने की कोशिश में लगे रहते हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








