
'हम अल्लाह के सिवा किसी...', बेंगलुरु के चीफ इमाम को 'वंदे मातरम्' पर एतराज, सरकार से आदेश वापसी की मांग
AajTak
Vande Mataram Row: बेंगलुरु की जामिया मस्जिद के चीफ इमाम की ओर से आए इस बयान ने 'वंदे मातरम' के अनिवार्य गायन वाले सरकारी आदेश को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. मौलाना इमरान मकसूद ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए इस आदेश पर अपनी असहमति दर्ज कराई है.
बेंगलुरु की जामिया मस्जिद के चीफ इमाम मौलाना इमरान मकसूद ने सभी स्कूलों और मदरसों में वंदे मातरम् गाना जरूरी करने वाले सरकारी ऑर्डर पर एतराज जताया है.
एक बयान में मौलवी ने कहा कि मुस्लिम कम्युनिटी नेशनल एंथम (जन गण मन) का बहुत सम्मान करती है और उसकी इज्जत बनाए रखती है, लेकिन वंदे मातरम को लेकर उन्हें कुछ दिक्कतें हैं.
उन्होंने बताया कि गाने में कुछ लाइनें देवी दुर्गा की पूजा का जिक्र करती हैं, जो इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ है, क्योंकि इस्लाम सिर्फ अल्लाह की पूजा की इजाजत देता है.
मौलाना ने कहा, ''हमारे देश के हुक्मरानों ने ऑर्डर जारी कर हर स्कूल और मदरसे में वंदे मातरम् गाना जरूरी कर दिया है. हम अपने देश के नेशनल एंथम का पूरा सम्मान करते हैं और इसकी इज्जत बनाए रखते हैं. लेकिन हमें वंदे मातरम् को लेकर एतराज है, क्योंकि इसमें देवी दुर्गा की पूजा से जुड़ी कुछ लाइनें हैं.
आप जानते हैं कि हम अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा नहीं कर सकते. ऐसे में हमारे लिए इसे गाना सही नहीं है. हमारे हिंदू भाई इसे गा सकते हैं; हमें इस पर कोई एतराज नहीं है. लेकिन हम मुसलमान इसे नहीं पढ़ सकते. इसलिए, हम सरकार से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह यह ऑर्डर वापस ले.''

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







