
'हम अपने दावे के बेहद नजदीक', ज्ञानवापी में तीसरे दिन के सर्वे के बाद बोले हिंदू पक्ष के वकील
AajTak
हिंदू वकील सुभाष चंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वे सही दिशा में जा रहा है. एएसआई की टीम अपने तय किए गए स्थानों पर काम कर रही है. वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक और लक्ष्मी ने भी सर्वे को लेकर संतुष्टि जताई है. उन्होंने कहा कि जिन आकृतियों के बारे में हमने कहा था, वह मौजूद हैं.
ज्ञानवापी परिसर में ASI का तीसरे दिन का सर्वे खत्म हो गया है. सर्वे के बाद परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हम अपने दावे के नजदीक पहुंच गए हैं, ASI लगातार अपना काम कर रही है. हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. सभी चीजें रिपोर्ट में शामिल होंगी, लेकिन एएसआई इस सर्वे को कल भी जारी रखेगी.
हिंदू वकील सुभाष चंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वे सही दिशा में जा रहा है. एएसआई की टीम अपने तय किए गए स्थानों पर काम कर रही है. प्रारंभिक काम पूरा कर लिया गया है. कल भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सर्वे की प्रक्रिया जारी रहेगी.
वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक और लक्ष्मी ने भी सर्वे को लेकर संतुष्टि जताई है. उन्होंने कहा कि जिन आकृतियों के बारे में हमने कहा था, वह मौजूद हैं. लेकिन अभी ASI उसका पूरा आकलन कर रही है. इसके बारे मे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. हमारा दावा अभी भी मजबूत है और सर्वे पूरा होने के बाद सभी चीजें सामने आ जाएंगी. मुस्लिम पक्ष इस सर्वे में सहयोग कर रहा है, जो आज भी मौजूद रहा. पश्चिम दीवार की तरफ और गुंबद के आसपास आज सर्वे किया गया है और एएसआई की टीम अपने हिसाब से सर्वे को कर रही है.
पहले मुस्मिल पक्ष ने की थी सर्वे पर रोक की मांग
दरअसल, ASI की टीम जब पहले दिन ज्ञानवापी का सर्वे करने पहुंची थी तो मुस्लिम पक्ष सर्वे पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. कोर्ट ने सर्वे पर दो दिन के लिए रोक लगा दी थी और मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था. बाद में हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी और सर्वे के आदेश दिए थे.
दूसरे दिन के सर्वे में क्या हुआ था?

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









