
'हम अजित पवार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं', नागपुर में बोले NCP सांसद
AajTak
एनसीपी सांसद (अजित गुट) सुनील तटकरे ने कहा कि पार्टी एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग के संबंध में फैसला आम सहमति से किया जाएगा. साथ ही कहा कि हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराएंगे.
NCP सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाला गुट 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतेगा. तटकरे ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव NDA के साथ लड़ेगी. लोकसभा सांसद ने कहा कि मुझे विश्वास है कि राज्य की जनता अजित पवार के नेतृत्व में पार्टी द्वारा अपनाए गए राजनीतिक रुख पर मुहर लगाएगी. साथ ही कहा कि हम अजित पवार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.
तटकरे ने कहा कि पार्टी एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग के संबंध में फैसला आम सहमति से किया जाएगा. साथ ही कहा कि हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराएंगे.
तटकरे ने कहा कि हम अजित पवार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. फिलहाल लोकसभा और विधानसभा चुनाव की राजनीतिक चुनौतियां हैं. पूर्वी विदर्भ का दौरा कर रहे एनसीपी नेता ने नागपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. तटकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने और अपनी धर्मनिरपेक्ष साख से समझौता किए बिना एनडीए सहयोगी बनने के पार्टी के फैसले का बचाव किया.
NCP से बगावत के बाद अजित पवार और 8 विधायकों का गुट एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गया था. जिसके बाद पार्टी के संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर कीं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











