
'हमें वोट दिया तो डिपोर्टेशन अभियान चलाएंगे...', राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का नया पैंतरा
AajTak
चुनाव से पहले कई मौकों पर ट्रंप ने अपनी अप्रवासी विरोधी नीतियों का जिक्र किया है. शनिवार को ISIS से संदिग्ध संबंधों वाले आठ लोगों की हाल ही में हुई गिरफ्तारी का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमारा देश कभी भी इस तरह के खतरे में नहीं रहा, जैसा कि अभी है.'
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं. उन्होंने वादा किया है कि अगर वे फिर से सत्ता में आते हैं तो अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन अभियान (deportation operation) चलाया जाएगा.
मिशिगन में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने समर्थकों से नवंबर के चुनाव में ऐसे राष्ट्रपति के लिए वोट करने का आह्वान किया जो 'कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों' को देश से बाहर निकाल दे.
उन्होंने कहा, 'नवंबर में हर वोटर के लिए विकल्प स्पष्ट है. आपके पास ऐसा राष्ट्रपति हो सकता है जो हजारों कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को हमारे देश में आने दे, या आप ऐसा राष्ट्रपति चुन सकते हैं जो कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को हमारे देश से बाहर निकाल दे.'
उन्होंने जोर देकर कहा, 'मेरे नए प्रशासन के पहले दिन हम अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन अभियान शुरू करेंगे. हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. यह सस्टेनेबल नहीं है.'
ट्रंप समर्थक बाइडेन पर हमलावर डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रिपब्लिकन खेमा 'प्रवासी हमला' (migrant invasion) को उजागर करने की कोशिश कर रहा है. ट्रंप और उनके समर्थक चुनाव से पहले यह कहानी गढ़ रहे हैं कि डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रवासियों के लिए अमेरिका आना आसान बना दिया है. वे अक्सर प्रवासियों की ओर से किए गए अपराधों को "बाइडेन प्रवासी अपराध" कहते हैं.
चुनाव से पहले कई मौकों पर ट्रंप ने अपनी अप्रवासी विरोधी नीतियों का जिक्र किया है. शनिवार को ISIS से संदिग्ध संबंधों वाले आठ लोगों की हाल ही में हुई गिरफ्तारी का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमारा देश कभी भी इस तरह के खतरे में नहीं रहा, जैसा कि अभी है.' उन्होंने दावा किया कि हजारों आतंकवादी अमेरिका में घुस रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमारा देश कई, कई सालों तक इसकी भारी कीमत चुकाने जा रहा है.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








