
'हमें ट्रंप पर भरोसा, वे यूक्रेन युद्ध खत्म...', अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले जेलेंस्की
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शांति और सुरक्षा पर चर्चा हुई. साथ ही जेलेंस्की ने टॉमहॉक मिसाइल हासिल करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन ट्रंप इसे लेकर उत्साहित नजर नहीं आए, हालांकि उन्होंने जेलेंस्की को इनकार भी नहीं किया.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक सार्थक रही. जिसमें दोनों नेताओं ने सुरक्षा गारंटियों पर चर्चा की. ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमें भरोसा है कि ट्रंप इस युद्ध (रूस-यूक्रेन जंग) को समाप्त करना चाहते हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ज़ेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यूरोपीय नेताओं से बात की और व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्हें भरोसा है कि ट्रंप युद्ध को समाप्त करने में मदद करने को तैयार हैं.
लंबी दूरी की मिसाइलों पर ट्रंप का रुख ट्रंप ने ज़ेलेंस्की की मांग पर लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें देने से इंकार नहीं किया, लेकिन वे हंगरी में कुछ हफ्तों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली बैठक को ध्यान में रखते हुए इस विकल्प को लेकर उत्साहित नहीं दिखे.
'हत्या रोकें और समझौता करें' ज़ेलेंस्की के साथ दो घंटे से ज़्यादा समय तक बातचीत करने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों से हत्या रोकने और समझौता करने का आह्वान किया.
टॉमहॉक मिसाइल पर क्या बोले जेलेंस्की
वहीं, बैठक के बाद ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह लंबी दूरी की मिसाइलों पर चर्चा नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि अमेरिका विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहता और उन्हें इस बात का अंदाज़ा है कि वे यह हथियार प्राप्त कर पाएंगे या नहीं.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










