
हमास के तोपची के बाद इजरायल ने लेबनान में ढेर किया हिज्बुल्ला कमांडर, गाजा में हमले में 30 की मौत
AajTak
इजरायली सेना ने बताया कि उसने सोमवार को हिज्बुल्ला के दो ठिकानों पर हमला किया. इन ठिकानों से हिज्बुल्ला के आतंकी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट लॉन्च करने की साजिश रच रहे थे. इजरायल ने सोमवार को गाजा में कई ठिकानों पर हमला किया. फिलिस्तीनी मीडिया के मुताबिक, इन हमलों में 30 लोग मारे गए.
हमास के बाद अब इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इजरायल ने गाजा में हमास और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया. इस हमले में लेबनान में हिज्बुल्ला कमांडर मारा गया. हिज्बुल्ला से संबंधित अल-मनार टीवी ने ये दावा किया. इससे पहले इजरायल ने हमास के तोपची डिप्टी कमांडर मुहम्मद कटमश को मार गिराया था.
इजरायली सेना ने बताया कि उसने सोमवार को हिज्बुल्ला के दो ठिकानों पर हमला किया. इन ठिकानों से हिज्बुल्ला के आतंकी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट लॉन्च करने की साजिश रच रहे थे.
इजरायल ने सोमवार को गाजा में कई ठिकानों पर हमला किया. फिलिस्तीनी मीडिया के मुताबिक, इन हमलों में 30 लोग मारे गए. फिलिस्तीनी मीडिया के मुताबिक, इजरायल ने तीन अस्पतालों के पास बमबारी की है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन हमलों में अस्पतालों को नुकसान पहुंचा या नहीं. अस्पताल के पास बमबारी की खबरों पर इजरायली सेना का कोई बयान नहीं आया है.
7 अक्टूबर से जारी है जंग
इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है. 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे थे. इतना ही नहीं हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती इलाकों में घुसकर इजरायली सैनिकों और आम लोगों पर हमला भी किया था. इन हमलों में अब तक 1400 लोग मारे गए हैं. वहीं, इन हमलों के जवाब में इजरायल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. इन हमलों में अब तक 4600 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.
मंगलवार को इजरायल का दौरा करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











