
'हमारे MP भी हाथ उठाते तो क्या होता...' धक्का कांड पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी से सवाल
AajTak
संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड पर को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि अगर हमारे (BJP) सांसद भी हाथ उठा देते तो क्या होता?
संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड में दोनों तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है. एक तरफ कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सांसदों ने उनके सांसदों के साथ धक्का मुक्की की तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी पर धक्का देकर 2 सांसदों को चोटिल करने का आरोप लगा रही है.
बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे पर कहा,'कांग्रेस और बाकी साथी दल रोजाना प्रदर्शन करते हैं. आज बीजेपी सांसद प्रदर्शन करने पहुंचे तो राहुल गांधी और उनके सांसद जबरदस्ती वहां घुसकर शारीरिक प्रदर्शन करने लगे. उन्हें समझना चाहिए कि संसद शारीरिक शक्ति दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है. यह कुश्ती का अखाड़ा नहीं है. राहुल गांधी ने बीजेपी के 2 सांसद प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत को बुरी तरह जख्मी कर दिया है.' राहुल ने उन्हें जोर से धक्का दिया, जिससे उनके सिर पर चोट आई.
सुनिए किरेन रिजिजू ने धक्का कांड पर क्या कहा?
किरेन रिजिजू ने कहा,'राहुल ने जो धक्का-मुक्की की है, मैं उसकी निंदा करता हूं. सांसद प्रदर्शन करते आए हैं. कांग्रेस रोज करती है. आज पहली बार एनडीए सांसदों ने प्रदर्शन किया था, क्योंकि कांग्रेस ने आजादी से अब तक अंबेडकर को अपमानित किया और फिर झूठ बोलकर अमित शाह की क्लिप दिखाकर भ्रमित किया, उसके खिलाफ ही प्रदर्शन था.'
सब मारपीट करने लगेंगे तो संसद कैसे चलेगी
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आगे कहा,'कौन सा कानून राहुल गांधी को यह यह ताकत देता है कि वह आकर दूसरे सांसद को धक्का दें और चोट पहुंचा दें. मैं राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछता हूं कि अगर सभी सांसद अपनी ताकत दिखाकर मारपीट करने लग जाएंगे तो संसद कैसे चलेगी. वो नेता प्रतिपक्ष हैं. क्या इस तरह धक्का मारकर सांसदों के साथ व्यवहार करेंगे. हमने तो बहुत संयम से खुद को मेंटेन किया है.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








