
'हमारे आम चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है भारत', कनाडा की खुफिया एजेंसी का दावा
AajTak
कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा की उप निदेशक वैनेसा लॉयड ने कहा कि शत्रुतापूर्ण सरकारी तत्व चुनावों में हस्तक्षेप करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत और चीन 28 अप्रैल को होने वाले कनाडा के आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं.
24 अप्रैल होने वाले आम चुनाव से पहले कनाडा ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है. कनाडा ने कहा है कि भारत चुनावों में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर सकता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध अब तक के सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कनाडा की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को दावा किया कि भारत और चीन आगामी कनाडा के आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं. दावा किया गया है कि रूस और पाकिस्तान भी ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं. नवनियुक्त प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 28 अप्रैल को त्वरित चुनाव कराने का फैसला लिया है.
कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब ओटावा के नई दिल्ली के साथ संबंध बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. दरअसल कनाडा अपनी धरती पर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों और खालिस्तानी समर्थकों को बढ़ावा देता है और खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप लगा चुका है.
यह भी पढ़ें: कनाडा में 28 अप्रैल को होगा आम चुनाव, नए PM मार्क कार्नी ने अचानक किया ऐलान
AI के जरिए हस्तक्षेप का दावा
कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा की उप निदेशक वैनेसा लॉयड ने कहा कि शत्रुतापूर्ण सरकारी तत्व चुनावों में हस्तक्षेप करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से लाभ उठा रहे हैं. रॉयटर्स ने लॉयड के हवाले से कहा, "इस बात की प्रबल संभावना है कि पी.आर.सी. (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) इस मौजूदा चुनाव में कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए एआई से लैस उपकरणों का उपयोग करेगा."

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











