
'हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे...', सपा सांसद बर्क के घर बिजली विभाग का पड़ा छापा तो पिता ने धमकाया
AajTak
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सांसद के घर में लगे 2 बिजली के मीटरों में टेम्परिंग के सबूत मिले हैं. बीते दिनों बिजली विभाग ने सांसद के घर पुराने मीटर हटाए थे, उनको सील किया था और लैब में जांच के लिए भेजा था.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की संभल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर आज सुबह-सुबह बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची. सासंद के आवास पर बिजली को लेकर जांच की गई. आरोप है कि बिजली डिपार्टमेंट के लोगों को सांसद जिया के पिता ने धमकाते हुए कहा, "हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे."
बिजली डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ शिकायत करते हुए FIR दर्ज की है. उनके खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सांसद के घर में लगे 2 बिजली के मीटरों में टेम्परिंग के सबूत मिले हैं. बीते दिनों बिजली विभाग ने सांसद के घर पुराने मीटर हटाए थे, उनको सील किया था और लैब में जांच के लिए भेजा था. सांसद के घर के बिजली बिल में साल का रीडिंग जीरो था.
लगाए गए थे नए बिजली मीटर

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









