
'हमारी लड़ाई षड्यंत्र के खिलाफ', CM केजरीवाल की पत्नी से मिलकर बोले हेमंत सोरेन
AajTak
दिल्ली में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है. इससे पहले भी मार्च में कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की. शनिवार को इस मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे.
आम आदमी पार्टी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि तानाशाही के खिलाफ इंडिया एकजुट है. इस मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गिरफ्तार करने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल ईडी ने हेमंत सोरेन को कथित मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन घोटाले मामले में आरेस्ट कर लिया था. इस गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन 5 महीने तक जेल में रहे. जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन 4 जुलाई को एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए.
आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी. लेकिन इसके बावजूद भी वो जेल ही रहेंगे क्योंकि सीबीआई (CBI) भी उनके खिलाफ जांच कर रही है. बता दें कि 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था.
2024 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा इंडिया बलॉक के नेताओं ने खूब उठाया था. इसके अलावा उस दौरान सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था और इस गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर बोला था. इससे पहले भी मार्च में कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











