
'हमारा ये युद्ध भी रुकवा दो...', ट्रंप के आगे गिड़गिड़ाया तालिबान से डरा PAK, भारत का भी किया जिक्र
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता करने का अनुरोध किया. उन्होंने चापलूसी भरे लहजे में कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति युद्धों के लिए जिम्मेदार रहे हैं. लेकिन ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने युद्ध रुकवाए हैं. बीते 15 से 20 साल में अमेरिका ने युद्ध स्पॉन्सर किए हैं लेकिन ट्रंप पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने शांति वार्ता की है.
दुनियाभर में आठ जंग रुकवाने का क्रेडिट लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या नौंवी जंग भी रुकवाएंगे? क्या अफगानिस्तान और पाकिस्तान की जंग रुकवाकर ट्रंप एक और क्रेडिट लेने जा रहे हैं? अफगानिस्तान के साथ झड़प और अस्थाई सीजफायर से उपजे तनाव के बीच पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति से मदद मांगी है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता करने का अनुरोध किया. उन्होंने चापलूसी भरे लहजे में कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति युद्धों के लिए जिम्मेदार रहे हैं. लेकिन ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने युद्ध रुकवाए हैं. बीते 15 से 20 साल में अमेरिका ने युद्ध स्पॉन्सर किए हैं लेकिन ट्रंप पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने शांति वार्ता की है. अगर वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मध्यस्थता करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है.
दरअसल ट्रंप ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान जंग में हस्तक्षेप कर शांति लाने में मदद कर सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिस्र में गाजा पीस समिट के दौरान कहा था कि मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है. मुझे वापस लौटने तक इंतजार करना पड़ेगा. मैं एक और युद्ध रुकवाऊंगा क्योंकि में युद्ध रुकावने में माहिर हूं.
ख्वाजा आसिफ ने संदेह जताते हुए कहा कि तालिबान सरकार भारत की ओर से प्रॉक्सी वॉर लड़ रही है. उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि अगर सीजफायर आगे बढ़ता है क्योंकि तालिबान का फैसला भारत से स्पॉन्सर हो रहा है. फिलहाल, काबुल भारत के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है. तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के एक हफ्ते के दौरे से लौटे हैं. ऐसे में देखा जाना है कि वह क्या प्लान लेकर लौटे हैं.
क्या ट्रंप का कोई हिडन एजेंडा है?
ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या इसके पीछे ट्रंप का कोई हिडन एजेंडा है. पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका काबुल के पास अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कब्जा करना चाहता है. यह एयरबेस उस जह से लगभग घंटेभर की दूरी पर है, जहां चीन अपने परमाणु हथियार बनाता है. हालांकि, तालिबान ने बगराम एयरबेस अमेरिका को सौंपे जाने से इनकार किया था.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.









