
'हमने बहुत मेहनत की, फिर पता चला इसका कुछ होना नहीं है...', नीतीश ने बताई INDIA गठबंधन छोड़ने की वजह
AajTak
नीतीश कुमार ने विधानसभा में पेश विश्वास मत का जवाब देते हुए कहा कि हम किसी को नुकसान नहीं करेंगे. हम आप सब के हित में काम करेंगे. आप जिस समुदाय की बात करते हैं उनके हित के लिए भी मैं काम करूंगा. मैं एनडीए में हूं और इधर ही रहूंगा. अब पुरानी जगह पर आ गए हैं.
बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला. सीएम नीतीश ने इंडिया गठबंधन छोड़कर NDA में शामिल होने की वजह भी विधानसभा में बताई. उन्होंने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पार्टियों को जोड़ने में बहुत मेहनत की है. नीतीश ने कहा कि जब हम बोले कि सब पार्टी को एकजुट करिए तो उन्होंने (कांग्रेस) कुछ नहीं किया.
नीतीश ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'हमें अंत में पता चला कि कांग्रेस को डर लग रहा था. कांग्रेस को हमसे तकलीफ थी.' उन्होंने तेजस्वी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमको पता चला कि इनके पिताजी (लालू यादव) भी उनके (कांग्रेस) ही साथ थे. इन्हें देखकर हमको पता चल गया कि इनका कुछ होने वाला नहीं है और फिर हम अपनी पुरानी जगह पर आ गए. यहां हम बहुत पहले से थे. नीतीश ने कहा कि अब हम पुरानी जगह आ गए हैं और सब दिन यहीं रहेंगे.
'हम किसी का नुकसान नहीं करेंगे'
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम किसी को नुकसान नहीं करेंगे. हम आप सब के हित में काम करेंगे. आप जिस समुदाय की बात करते हैं उनके हित के लिए भी मैं काम करूंगा. मैं एनडीए में हूं और इधर ही रहूंगा. सब दिन के लिए अब पुरानी जगह पर आ गए हैं. बिहार में महिलाएं अब निडर होकर बाहर निकलती हैं: नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आज 12 बजे रात तक महिलाएं आराम से घूमती हैं, लेकिन 2005 के पहले क्या हालात थे, सभी जानते हैं. अब समय आ गया है. हम अलग हुए हैं. 2005 से जब हमको काम करने का मौका मिला था. 2005 से जब काम शुरू हुआ, उसके बाद बिहार का कितना विकास हुआ है. लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन में क्या काम हुआ था, सभी जानते हैं. बिहार में कहीं कोई सड़क तक नहीं थी. हम आए तो हिंदू- मुस्लिम का झगड़ा बंद कराए.
बता दें कि सोमवार को बिहार विधानसभा में पेश विश्वास मत नीतीश कुमार सरकार ने जीत लिया है. एनडीए के पक्ष में कुल 129 वोट पड़ जबकि आरजेडी सहित विपक्ष ने वोटिंग के दौरान विधानसभा से वॉकआउट कर दिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









