
'हमने पहले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा नहीं की क्योंकि...' महाराष्ट्र CM पर सस्पेंस के बीच बोले अजित पवार
AajTak
अजित पवार की नजरें अब एनसीपी के लिए ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा पाने पर भी टिकी हैं. उन्होंने अपने गुट के लिए राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने की इच्छा को व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी थी – इसके लिए हमें अब और काम करने की जरूरत है, हम लड़ेंगे और हम सफलता हासिल करेंगे. असली नकली (एनसीपी) का कोई सवाल नहीं है. सबको चुनाव आयोग ने सिंबल दिया है.
महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस के बीच एनसीपी प्रमुख अजित पवार बहुप्रतीक्षित एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे चुके हैं. जानकारी के मुताबिक महायुति के तीनों नेता यानी देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस दौरान सीएम चेहरे पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है.
इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने एनसीपी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि हम हर राज्य में कैसे आगे बढ़ सकते हैं, स्थानीय निकायों में कैसे सत्ता में आ सकते हैं, महिलाओं और युवाओं को कैसे सशक्त बना सकते हैं. लोकसभा के दौरान हमें ज़्यादा समर्थन नहीं मिला, लेकिन हमने उम्मीद नहीं खोई और विधानसभा में मज़बूत प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत की.
ईवीएम पर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. दिल्ली में एनडीए की बैठक से पहले उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "जब उन्हें लोकसभा में ज्यादा सीटें मिलीं, तो ईवीएम उनके लिए ठीक थीं. विधानसभा चुनावों में परिणाम अलग होते हैं और इसलिए वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं. वे पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे कई राज्यों में विपक्षी दल सत्ता में आए."
अपनी NCP के लिए राष्ट्रीय दर्जा चाह रहे अजित पवार
अजित पवार की नजरें अब एनसीपी के लिए ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा पाने पर भी टिकी हैं. उन्होंने अपने गुट के लिए राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने की इच्छा को व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी थी – इसके लिए हमें अब और काम करने की जरूरत है, हम लड़ेंगे और हम सफलता हासिल करेंगे. असली नकली (एनसीपी) का कोई सवाल नहीं है. सबको चुनाव आयोग ने सिंबल दिया है."
'चुनाव से पहले सीएम पर चर्चा नहीं हुई थी'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







