
हनी सिंह के 'स्टेज आजतक मिलियनेयर इंडिया टूर' की दिल्ली में धूम, जानें कॉन्सर्ट की पूरी जानकारी
AajTak
करीब 20,000 फैंस, टॉप सेलिब्रिटीज और शानदार स्टेज सेटअप के साथ हनी सिंह का 'स्टेज आजतक मिलियनेयर इंडिया टूर' सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि ये लाइफ में सिर्फ एक बार एक्सपीरियंस करने जैसा होने वाला है. आइए जानते हैं कॉन्सर्ट से जुड़ी खास बातें...
म्यूजिक इंडस्ट्री के 'OG रैपर' यो यो हनी सिंह इन दिनों पूरे इंडिया में अपने कॉन्सर्ट 'स्टेज आजतक मिलियनेयर इंडिया टूर' को लेकर छाए हुए हैं. मुंबई और लखनऊ में हाउसफुल शोज करने के बाद, हनी सिंह अब अपने होमटाउन दिल्ली आ गए हैं. उनका कारवां अब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आ चुका है, जहां वो अपने फैंस और म्यूजिक लवर्स का दिल जीतते नजर आएंगे.
करीब 20,000 फैंस, टॉप सेलिब्रिटीज और शानदार स्टेज सेटअप के साथ ये सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि ये लाइफ में सिर्फ एक बार एक्सपीरियंस करने जैसा होने वाला है. आइए बताते हैं क्यों आपको दिल्ली में होने वाले 'स्टेज आजतक x मिलियनेयर इंडिया टूर' को मिस नहीं करना चाहिए?
काफी सालों के बाद हनी सिंह अपने घर दिल्ली वापस एक सोल्ड आउट शो के साथ आ रहे हैं, जहां से उनका बहुत गहरा और निजी नाता रहा है. दिल्ली के करमपुरा में पले-बड़े हनी सिंह का इस शहर से बहुत गहरा लगाव रहा है और अब ये 'स्टेज आजतक मिलियनेयर इंडिया टूर' इतिहास बनाने के लिए तैयार है.
इस कॉन्सर्ट में हनी सिंह के माता-पिता भी शामिल होने वाले हैं, जो अपने बेटे को अपने होमटाउन में स्टेज पर परफॉर्म करता देखेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि ये पल उनके लिए काफी इमोशनल होने वाला है, जिसमें कुछ पुरानी यादें और पूरी दिल्ली की एनर्जी भी शामिल होगी. आइए जानते हैं कॉन्सर्ट से जुड़ी खास बातें...
सिर्फ 2 मिनट रिकॉर्ड टाइम में बिकीं सारी टिकट
दिल्ली के लोगों के दिलों में हनी सिंह के लिए बेशुमार प्यार भरा हुआ है, जिसका प्रूफ है कि उनके कॉन्सर्ट की सारी टिकट सिर्फ 2 मिनट में सोल्ड आउट हो गईं. रैपर के फैंस ने जैसे ही उनके कॉन्सर्ट की टिकट्स लाइव देंखी, उन्होंने सीधा उसे खरीदना शुरू कर दिया. जिससे ये साबित होता है कि फैंस अपने पूरे जोश और जुनून से हनी सिंह का दिल्ली में ग्रैंड वेलकम करने के लिए तैयार हैं. अगर आप भी टिकट खरीदने में लकी साबित हो पाए हैं, तो अपने आप को इस शानदार क्लब का एक अनमोल हिस्सा समझिएगा.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











