
'हनीमून मनाकर आईं और मुझसे झगड़ने लगी...', गैंगरेप पर बयान की आलोचना से भड़के कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा पर किया पर्सनल अटैक
AajTak
महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी महिला नेताओं के खिलाफ हैं. टीएमसी के सत्ता में आने के काफी बाद 2016 में वह पार्टी में शामिल हुईं, उन्होंने खुद को राहुल गांधी दोस्त बताकर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.
पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में बयानबाजी को लेकर सत्ताधारी टीएमसी के नेता आपस में भिड़ गए हैं. पहले पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने गैंगरेप को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे पार्टी सवालों में आ गई और टीएमसी ने अपने सांसद के बयान से किनारा कर लिया. इसके बाद टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बिना नाम लिए कल्याण बनर्जी के बयान की निंदा की, जिसके जवाब में उन्होंने महुआ की पर्सनल लाइफ का जिक्र करते उनपर तीखा पलटवार किया है.
'महिला विरोधी कौन'
महुआ मोइत्रा के एक्स पोस्ट के जवाब में कल्याण बनर्जी ने कहा, 'महुआ हनीमून मनाकर वापस भारत आईं और मुझसे झगड़ने लगी हैं! वह मुझ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाती हैं, वह क्या हैं? उन्होंने 40 साल की शादी तोड़कर 65 साल के आदमी से शादी कर ली है, क्या उसने महिला को चोट नहीं पहुंचाई?' बता दें पिछले महीने ही महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता और वरिष्ठ वकील पिनाकी मिश्रा से जर्मनी के बर्लिन में शादी की थी.
कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी महिला नेताओं के खिलाफ हैं. टीएमसी के सत्ता में आने के काफी बाद 2016 में वह पार्टी में शामिल हुईं, उन्होंने खुद को राहुल गांधी दोस्त बताकर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.
'पैसा और भविष्य बनाना चाहती हैं'
उन्होंने कहा, 'मुझे पार्टी ने कालीगंज उपचुनाव में प्रचार करने के लिए कहा था, इसलिए मैंने हामी भर दी. जब मैं विधानसभा गया, तो स्थानीय विधायकों ने मुझे बताया कि महुआ ने कहा है कि कल्याण बनर्जी को प्रचार के लिए इलाके में आने नहीं देना चाहिए. मैंने सीएम को फोन करके पूछा और उन्होंने कहा कि मेरे प्रचार करने पर कोई रोक नहीं है, मैंने दीदी से कहा, अगर मैं गया तो वह टीएमसी उम्मीदवार को हराने की कोशिश करेंगी.'

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






