
'हनीमून पर कश्मीर नहीं मक्का जाओ...', नहीं माना दामाद तो ससुर ने कर दिया एसिड अटैक
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण में मामूली नोंकझोंक में गुस्साए ससुर ने अपने नए नवेले दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया. दरअसल ससुर चाहता था कि उसका दामाद हनीमून के लिए उसकी बेटी को मक्का मदीना ले जाए जबकि वह कश्मीर जाना चाहता था. यही बात न मानने से ससुर भड़क गया था.
महाराष्ट्र के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली नोंकझोंक में गुस्साए ससुर ने अपने नए नवेले दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया. कल्याण के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. जबकि ससुर फरार हो गया है. इस मामले में बाजारपेठ पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार, ईबाद फाल्के अपने परिवार के साथ कल्याण पश्चिम इलाके में रहते हैं. एक महीने पहले ईबाद की शादी उसी इलाके में रहने वाले जकी खोटाल की बेटी से हुई थी. शादी के बाद ईबाद हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहता था, इसकी तैयारी भी कर ली थी. लेकिन ससुर जकी खोटाल ने दामाद से कहा कि तुम्हें कश्मीर नहीं जाना चाहिए बल्कि नमाज के लिए मक्का मदीना जाना चाहिए.
इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से ससुर जकी और दामाद ईबाद के बीच भी विवाद चल रहा था. जकी इस बात से नाराज थी कि उसका दामाद उसकी बात नहीं सुन रहा. इसी विवाद को लेकर बीती रात करीब 8 बजे कल्याण के लालचौकी क्षेत्र से ईबाद अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान नाराज जकी एक रिक्शे से ईबाद के पास आया और तेजाब से उसपर हमला कर दिया. इस हमले में ईबाद गंभीर रूप से घायल हो गया.
कल्याण के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से आरोपी ससुर जकी खोटाल घबरा गया और वह फरार हो गया है. इस मामले में बाजारपेठ पुलिस ने केस दर्ज कर ससुर की तलाश शुरू कर दी है.
ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है. एक माह पहले उत्तर प्रदेश के झांसी से भी मामूली बात पर एसिड अटैक की खबर आई थी. यहां एक रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट हो गई. आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजाब फेंक दिया,जिससे वहां हड़कम्प मच गया. घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







