
हथियारों का जखीरा, खौफनाक मंसूबे और..., अमृतपाल के नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ा खुलासा
AajTak
Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के गैंग में कई खतरनाक चेहरे हैं. इनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चला रखा है. इसमें अब अमृतपाल के नशा मुक्ति केंद्र का खौफनाक सच सामने आया है. साथ ही उसको शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को लेकर भी सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.
पुलिस के हत्थे चढ़े अमृतपाल सिंह के गुर्गों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा मिला है. इसके साथ ही पुलिस को उसके डेरे से जुड़ी सनसनीखेज जानकारी भी मिली है. 'गैंग्स ऑफ अमृतपाल' के पकड़े गए गुर्गों ने पंजाब पुलिस को पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अमनदीप नाम का शख्स पुलिस के सवालों का जवाब दे रहा है. सिरसा जिले का रहने वाले 21 साल के अमनदीप का कहना है कि वो नशा छोड़ने के लिए अमृतपाल के डेरे जल्लूपुर खेड़ा गांव पहुंचा था. हालांकि, पुलिस के हत्थे चढ़े अमनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरमीर सिंह जैसे तमाम नौजवानों के हाथों में उसने हथियार थमाकर अपनी पर्सनल आर्मी (AKF) का हिस्सा बना लिया था.
नशा मुक्ति केंद्र का खौफनाक सच
इस नशा मुक्ति केंद्र का सच जानने के लिए आज तक की टीम जल्लूपुर खेड़ा गांव पहुंची. यहां अमृतपाल का सेवादार गुरमुख सिंह मिला. उसने कबूल किया कि यहां गैरकानूनी तरीके से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है. इसके बाद बरनाला का रहने वाला राजिंदर मिला. उसने बताया कि जो लोग नशा मुक्ति केंद्र छोड़ना चाहते थे, उन्हें बुरी तरह से पीटा जाता था.
डीएसपी हरकिशन सिंह की जुबानी
इस मामले में स्थानीय डीएसपी ने बताया कि यह नशामुक्ति केंद्र ही नहीं था. असल में अमृतपाल लोगों को फंसाना चाहता था. उसके साथ देखे गए और गिरफ्तार किए गए लोग नशे के आदी हैं. नशा मुक्ति के नाम पर वो युवाओं को शिकार बनाता था. वह मासूमों को गुमराह करके नशामुक्ति केंद्र की आड़ में आनंदपुर खालसा फोर्स बना रहा था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







