
हत्या की आशंका से डरा पन्नू! अमेरिकी गुरुद्वारे में खालिस्तानी समर्थक भेजकर भारतीय राजदूत से कराई धक्का-मुक्की
AajTak
कनाडा के बाद अब अमेरिका में भी भारतीय राजदूत के साथ एक गुरुद्वारे में धक्का-मुक्की की गई है. न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ यहां खालिस्तानियों ने बदसलूकी की और निज्जर की हत्या का आरोप लगाया.
भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाला खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस बार अपने समर्थकों के जरिए नापाक हरकत की है. पन्नू ने न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में अपने समर्थकों को भेजकर भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ धक्का-मुक्की कराई. इससे पहले ब्रिटेन में भी खालिस्तानी समर्थकों ने गुरुद्वारे के बाहर भारतीय राजदूत के साथ इसी तरह से बदसलूकी की थी.
ताजा मामला न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे का है, जहां भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पहुंचे थे. यहां पहले से ही मौजूद खालिस्तानियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने की भी कोशिश की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें खालिस्तानी समर्थक कह रहे हैं कि आपने हरदीप सिंह निज्जर का कत्ल किया और अब पन्नू को मारने की योजना बना रहे हैं.
लगाया ये आरोप
न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व करने वाले हिम्मत सिंह ने इस दौरान हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाते हुए राजदूत संधू से बदसलूकी की. निज्जर सरे गुरुद्वारे का अध्यक्ष होने के साथ-साथ खालिस्तान जनमत संग्रह का कनाडाई समूह का कॉर्डिनेटर था.
आपको बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू खुद को भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया बताता है. भारत में उसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं. अमेरिका और कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों के पीछे पन्नू का हाथ रहा है.वह अक्सर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ जहर उगलता है.
ब्रिटेन में भी की थी इसी तरह की हरकत

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










