
हत्यारा भी सामने, गाड़ी भी पकड़ी गई लेकिन लाश गायब, फिल्म दृश्यम की तरह है दिव्या पाहुजा मर्डर केस
AajTak
दिव्या पाहुजा मर्डर केस दृश्यम फिल्म की कहानी की तरह हो गई है जहां पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है, उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है लेकिन लाश अभी भी गायब है. फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह ही एसआईटी की टीम पटियाला में उस नहर को खंगालने में जुटी हुई है जिसके किनारे BMW कार बरामद की गई थी.
मॉडल दिव्या पाहुजा हत्यकांड ने लोगों को फिल्म दृश्यम की याद दिला दी है. दिव्या की हत्या को 6 दिन से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन दृश्यम फिल्म की तरह ही उसका मामला भी उलझ गया है. पुलिस ने उस गाड़ी को तो बरामद कर लिया है जिससे उसकी लाश को ठिकाने लगाया गया लेकिन दिव्या पाहुजा की लाश का अभी तक पता नहीं लगा पाई है.
दिव्या पाहुजा मर्डर केस दृश्यम फिल्म की कहानी की तरह हो गई है जहां पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है, उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है लेकिन लाश अभी भी गायब है. फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह ही एसआईटी की टीम पटियाला में उस नहर को खंगालने में जुटी हुई है जिसके किनारे BMW कार बरामद की गई थी. गोताखोरों की मदद से लाश को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.
दृश्यम फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह है दिव्या पाहुजा मर्डर केस
दृश्यम फिल्म में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया था जिसमें अजय देवगन की बेटी के साथ गलत हरकत करने वाले पुलिस अफसर के बेटे की हत्या कर दी जाती है. पुलिस हत्या के आरोपी अजय देवगन तक पहुंच जाती है लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लड़के के शव को नहीं ढूंढ पाती है.
बता दें कि 2 जनवरी की रात को गुरुग्राम के होटल सेंटर प्वाइंट में होटल मालिक अभिजीत ने अपने दो अन्य कर्मियों के साथ मिलकर दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी थी और लाश को BMW कार के बूट स्पेस में रखकर ठिकाने लगा दिया था. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी दिव्या के लाश को घसीटते हुए कैद हुए थे. दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के चर्चित गैंगस्टर संदीप गड़ौली की गर्लफ्रेंड बनने के बाद चर्चा में आई थी. साल 2016 में मुंबई में संदीप गड़ौली को एक मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया था.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










