
हजारों पाबंदियों के बाद भी North Korea कैसे कर रहा गुजर-बसर, रूस या चीन- कौन ज्यादा मददगार?
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नॉर्थ कोरिया के दौरे पर हैं. इस बीच कहा जा रहा है कि अब किम जोंग को किसी नई पाबंदी से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि रूस उसके साथ है. दो हजार से कुछ ज्यादा पाबंदियां झेलता उत्तर कोरिया न तो किसी के साथ खुलकर व्यापार कर सकता है, न ही इंटरनेशनल मदद ले पाता है. फिर वो कौन सा सपोर्ट सिस्टम है, जिससे वो टिका हुआ है?
दो जिद्दी लेकिन उतने ही ताकतवर नेताओं- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई लीडर किम जोंग उन की दोस्ती लगातार गाढ़ी होती दिख रही है. कुछ समय पहले किम जोंग ने रूस का दौरा किया था. अब पुतिन उनके देश गए हुए हैं. दोनों देशों में कई बातें कॉमन हैं. जैसे दोनों ही अमेरिका से बैर ठाने रहते हैं. साथ ही आक्रामक नीतियों के चलते दोनों कई तरह की ग्लोबल पाबंदियां झेल रहे हैं. रूस तो फिर भी अमीर देश है, लेकिन सवाल ये है कि नॉर्थ कोरिया का काम कैसे चल रहा है! जानिए, बैन में भी कैसे टिका हुआ है उत्तर कोरिया.
किन-किन ने लगाया बैन इसमें यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन की तरफ से लगाए गए सेंक्शन्स शामिल हैं. इसमें लोगों के अलावा संस्थाओं के एसेट फ्रीज करना, ट्रैवल बैन और पाबंदी के तहत आने वालों के लिए किसी भी फंड पर रोक लगाना शामिल है.
क्यों लगे सेंक्शन्स उत्तर कोरिया ने 2006 से अब तक कई परमाणु परीक्षण किए. साथ ही साथ कोरियाई लीडर कई बार आक्रामक बातें भी करते हैं. यही देखते हुए यूएनएससी ने उसपर कई पाबंदियां लगा दीं. इस देश से मानवाधिकारों को तोड़ने की खबरें भी आती रहीं, जो खुद वहां से भागकर अमेरिका या दक्षिण कोरिया पहुंचे हुए लोग कहते हैं. इंटरनेशनल कम्युनिटी ने इस वजह से भी काफी सारे बैन लगाए.
कितने बैन हैं देश पर और कैसे हो रहा मैनेज? पाबंदियों की वजह से उत्तर कोरिया ज्यादातर देशों के साथ खुलकर व्यापार नहीं कर पाता. इसके बाद भी जब-तब उसके मिसाइल परीक्षण की बात आती रहती है. पैसों के लिए उसके स्त्रोत बाकी देशों से काफी अलग हैं. यूएन की रिपोर्ट कहती है कि अपने लिए पैसे जुटाने के लिए वो क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर साइबर अटैक कर पैसे की उगाही करता है. आय का बड़ा स्त्रोत कथित तौर पर तस्करी भी है. यूएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सालभर में ये देश 370 मिलियन डॉलर कोयले के अवैध व्यापार से कमाता है.
कोयले की तस्करी के आरोप नॉर्थ कोरिया के लिए आय का बड़ा स्त्रोत कथित तौर पर तस्करी भी है. यूएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सालभर में ये देश 370 मिलियन डॉलर कोयले के अवैध व्यापार से कमाता है. साल 2017 में चीन ने यूनाइटेड नेशन्स का साथ देने के नाम पर सालभर के लिए उससे कोयले का करार रोक दिया था, लेकिन तब भी कोल इंडस्ट्री फलती-फूलती रही.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












