
हजारीबाग में कुत्ते की पिटाई के आरोप में 6 और 8 साल की मासूम बच्चियों को बेरहमी से पीटा
AajTak
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को उपचार के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक दोनों का इलाज कर रहे हैं.
झारखंड के हजारीबाग में कुत्ते को पीटने के आरोप में नाबालिग मासूम बच्चियों को पीटे जाने का मामला सामने आया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को उपचार के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक दोनों का इलाज कर रहे हैं. घटना का खुलासा शुक्रवार की देर शाम हुआ. जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के एक मोहल्ले के लोगों ने जानकारी दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार में 6 और 8 साल की बच्चियां हैं, जिनसे नौकरानी की तरह काम कराया जाता है. पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों बच्चियों को लापरवाही और कुत्ते की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए बर्बरतापूर्वक पीटा गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











